कुमार शानू ने बॉलीवुड को कई लोकप्रिय गाने दिए हैं। उन्हें 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक माना जाता था। उनके कुछ लोकप्रिय गीतों में तुझे देखा तो (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे), एक लड़की को देखा (1942: ए लव स्टोरी) और दो दिल मिल रहे हैं (परदेस) शामिल हैं।

उन्होंने 1993 में एक दिन में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने कथित तौर पर एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड किए।